इंदौर में एक बार फिर से तीन तलाक का मामला सामने आया है जहां पर पीड़ित महिला के पति द्वारा महिला के पियर में धमकी देते हुए तीन बार तलाक तलाक तलाक कहकर तलाक दे दिया जिसको लेकर पीड़िता ने पूरे मामले में खजराना थाने में शिकायत दर्ज कराई है पुलिस ने शिकायत के अनुसार विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू करती है…।
दरअसल विशेष धर्म की महिलाओं के द्वारा लगातार तीन तलाक को लेकर केस दर्ज कराई जा रहे हैं और इसी के तहत फिर एक बार खजाना थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़ित महिला ने स्वयं पति के खिलाफ तीन तलाक की 2019 के कानून के तहत प्रकरण दर्ज कराया है 2021 में ही महिला की शादी हुई थी और उनका एक 1 वर्ष का बेटा भी है तो वहीं पूरा मामले में बताया जा रहा है कि 23 वर्षीय पीड़ित महिला के पति नाजिम द्वारा शादी के बाद से ही महिला को दहेज प्रताड़ना सहित विभिन्न कर्म के चलते प्रताड़ित किया जा रहा था महिला ने इस पूरे मामले की शिकायत महिला थाने में दर्ज कराई थी जिसका प्रकरण कोर्ट में चल रहा था और इसी बीच पीड़ित महिला का पति महिला को धमकी देते हुए उसके पियर पहुंच गया और वहां पर महिला दहलीज पर खड़े होकर महिला को तीन बार तलाक कहकर तलाक दे दिया और यह कहते हुए वहां से निकल गया पूरे मामले में पीड़ित महिला ने खजराना थाने में शिकायत दर्ज कराया शिकायत के आधार पर पुलिस पीड़ित महिला के पति की तलाश में जुटी है….।
