इंदौर में महिला की संदिग्ध मौत, परिवार ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में एक महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है जहां मृतिका के परिजनों द्वारा हत्या का आरोप लगाया गया है तो वही पति द्वारा बताया गया है कि महिला को अपेंडिक्स की बीमारी है और उसी के कारण उसने कई दिनों से खाना नहीं खाया था, जिसके कारण उसकी मौत हुई है, फिलहाल पूरे मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र निवासी वर्षा नामक महिला की संदिग्ध मौत हो गई, मृतका के परिजनों ने महिला की मौत को हत्या बताते हुए, कहां कि महिला को उसके ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहेंगे मृतका का इलाज भी करवाया जा रहा था, वहीं परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version