इंदौर में मकर संक्रांति पर पतंग महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित महापौर सहित कैलाश विजयवर्गीय मौजूद रहे

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

नगर पालिक निगम इंदौर के महापौर द्वार इंदौर में मकर संक्रांति पर पतंग महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया इसमें महापौर सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय मौजूद रहे

मकर संक्रांति का पर्व प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी नगर पालिक निगम इंदौर के महापौर द्वारा पतंग महोत्सव आयोजित किया गया इस कार्यक्रम मैं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय मौजूद रहे उन्होंने यहां पतंग उड़ा कर मकर संक्रांति मनाई उन्होंने कहा कि यह इंदौर महापौर का प्रयास सकारात्मक है साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान पीढ़ी परंपरागत खेलों को भूलती जा रही है और यह आयोजन उन्हें हमें भारतीय खेलो से जोड़कर रखेगा इस अवसर पर महिलाओं के लिए हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम भी रखा गया है कैलाश विजयवर्गीय इस अवसर पर पतंग भी उड़ाई

इंदौर महापौर द्वारा 15 जनवरी को इंदौर के दशहरा मैदान  पर पता महोत्सव का आयोजन किया गया था इस कार्यक्रम में  परंपरागत खेल जिनमें गिल्ली डंडा पतंगबाजी सितोलिया कबड्डी चेयर रेस रस्साकशी और दौड़ का आयोजन बच्चों के लिए रखा गया इस आयोजन में बड़ी संख्या में आम लोग भी पहुंचे और खेलों का लुफ्त लिया
इस अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव कहा कि हिंदू  संस्कृति में मकर संक्रांति पर्व का काफी महत्व है और उसी के अनुरूप यह पर्व बड़ी धूमधाम से इंदौर में मनाया जाता है

Exit mobile version