इंदौर में बुधवार की देर रात बीआरटीएस पर तेज रफ्तार कारों की भिड़ंत हो गई,गनीमत रही की हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि दोनों कारों के आगे का हिस्सा जरुर क्षतिग्रस्त हो गया।
-इंदौर में सड़क हादसों का सिलसिला जारी है। ताजा मामला एमआईजी थाना क्षेत्र के बीआरटीएस का है,जहां देर रात को तेज रफ्तार कार ने आगे जा रही कार को जोरदार टक्कर मार दी,जिससे दोनों कारें अनियंत्रित होकर बीआरटीएस में घुस गई। हालांकि गनीमत रही की हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। मौके पर पहुंचीं पुलिस मामला दर्जकर जांच शुरु कर दी।
