इंदौर में बिना ट्रेड सर्टिफिकेट के वाहन बेच रहे दो आउटलेट पर कार्रवाई, कई वाहन जब्त

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
परिवहन विभाग ने कार्रवाई कर वाहन जब्त किए, शहर के डीलर अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए आउटलेट को उपलब्ध करवा रहे थे वाहन।

इंदौर में बिना व्यापार प्रमाण पत्र (ट्रेड सर्टिफिकेट) के आउटलेट से वाहन बेचे जा रहे हैं। इन आउटलेट को शहर के डीलर अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए वाहन उपलब्ध करवाते हैं। ऐसे ही दो आउटलेट पर परिवहन विभाग ने कार्रवाई करते हुए वाहन जब्त किए

परिवहन विभाग ने शुक्रवार को इंदौर में चल रहे आउटलेट का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान राजेंद्र नगर स्थित तारा मोटर्स आउटलेट पर हीरो कंपनी के आठ व एक अन्य कंपनी के 10 इलेक्ट्रिक वाहन मिले। आउटलेट संचालक ने सपना संगीता डीलर्स भंवरकुआं द्वारा वाहन उपलब्ध कराने की बात कही। इसके अलावा राजमोहल्ला स्थित साईं सरकार मोटर्स पर दो वाहन हीरो कंपनी के मिले। ये वाहन भी संपना संगीता डीलर्स ने उपलब्ध करवाए थे। बिना सर्टिफिकेट के वाहन विक्रय करने पर आउटलेट के विरुद्ध कार्रवाई कर वाहनों को जब्त किया गया। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान फूटी कोठी चौराहा स्थित मां आटोमोबाइल्स व कैट चौराहा स्थित बीएल आटोमोबाइल्स बंद मिले, इसलिए इनका निरीक्षण नहीं हो सका

Exit mobile version