इंदौर में बावड़ी हादसा,एमवाय अस्पताल में एक साथ 35 शवों का पोस्टमार्टम

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर की जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के बेलेश्वर महादेव मंदिर में हुए हादसे में जिन भी लोगों की बॉडी को रिकवर कर पोस्टमार्टम के लिए इंदौर एमवाय हॉस्पिटल पहुंचाया गया आज सुबह एक के बाद एक मृतकों का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

पूरा मामला इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र का है जून इंदौर थाना क्षेत्र के पटेल नगर में मौजूद बिलेश्वर महादेव मंदिर में मौजूद बावड़ी के प्लास्टर के धसने के कारण तकरीबन उसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए इंदौर के निजी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया तो वहीं घटना के बाद से ही देर रात तक प्रशासन के द्वारा अलग-अलग तरह से रेस्क्यू कार बावड़ी में जितने भी शव है उन्हें निकालकर पोस्टमार्टम के लिए इंदौर के एमआर हॉस्पिटल भेजा गया वहीं इस पूरे ही मामले में जैसे ही एमवाय हॉस्पिटल के डॉक्टरों को लगी तो उन्होंने अतिरिक्त डॉक्टरों को पोस्टमार्टम विभाग में तैनात किया और 35 शवों का पोस्टमार्टम कर दिया तो वही आज सुबह तकरीबन 19 शव को परिजनों के सुपुर्द भी कर दिया गया है तो वही एक-एक कर जो भी परिजन एवं हॉस्पिटल में शव को लेने पहुंच रहे हैं उन्हें सुपुर्द भी किए जा रहे हैं।

Exit mobile version