इंदौर में बदमाशों ने एटीएम मशीन में की छेड़खानी, 2 लाख 30 हजार की धोखाधड़ी को दिया अंजाम

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में साइबर क्राइम के साथ ही ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे है। छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में एटीएम मशीन में छेड़छाड़ कर रुपए निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में साइबर क्राइम के साथ ही ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले बढ़ते जा रहे है। बदमाशों द्वारा नए—नए पैंतरे आजमा कर धोखाधड़ी को अंजाम दे रहे है। मामला छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र अंतर्गत का है, जहां बदमाशों ने एटीएम में छेड़छाड़ कर लाखों रुपए निकाल लिए है। पुलिस के अनुसार आरबीआई के मैनेजर द्वारा लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया गया कि आरोपियों ने एटीएम में छेड़छाड़ कर करीब 2 लाख 30 हजार की धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। बदमाशों के द्वारा एटीएम में पैसे निकालते हुए एक सीसीटीवी भी सामने आया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अभी तक 22 ट्रांजेक्शन कर चुके है। फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Exit mobile version