इंदौर में बढ़ती नशाखोरी का विरोध कर रहे बजरंग दल के कार्यकर्ताओ पर हुआ लाठीचार्ज , हिंदूवादी संगठन ने शिवराज सरकार से कि यह मांग

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
  • इंदौर में बीती रात पलासिया थाने के बाहर जमकर हंगामा हुआ.

इंदौर में नाइट कल्चर पब में होने वाली नशाखोरी व ड्रग्स के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद के अनुषांगिक संगठन बजरंग दल ने पलासिया चौराहे पर स्थित थाने पर प्रदर्शन किया. इस दौरान बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता थाने के बाहर मौजूद थे. कहा यह भी जा रहा है कि बजरंग दल के कार्यकर्ता के खिलाफ हुई फर्जी एफआईआर का विरोध करने के लिए ये कार्यकर्ता पहुंचे थे. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नशे के सौदागरों की शिकायत की थी परंतु पुलिस ने उल्टा बजरंग दल के कार्यकर्ता पर ही फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया था प्रदर्शन के दौरान काफी देर तक बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर नारेबाजी की. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हटाने का भी प्रयास किया.

वहां पुलिस ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया. बताया जा रहा है कि चक्का जाम करने के प्रयास पर पुलिस ने बजरंग दल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं पर लाठी भांजी. इसके विरोध में बजरंग दल कार्यकर्ताओं में जमकर नारेबाजी की. लाठीचार्ज में बजरंग दल के अभिषेक उदेनिया , राजेश बिजवे , तन्नू शर्मा सहित कई कार्यकर्ता घायल भी हुए हैं.बजरंग दल ने इस मामले में मध्य प्रदेश सरकार और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से निष्पक्ष जांच की मांग की है.

Exit mobile version