इंदौर के कनाड़िया में एक 12 साल की लड़की के अपहरण के आरोप में एक युवक को नग्न कर लोगो ने बुरी तरह से पीटा। मामले में परिवार के लोगो ने लड़की को ढूंढा ओर उसे साथ ले जाने वाले युवक को पकड़कर कॉलोनी में ले आए। यहां उसे नग्न कर पीटा। मामले में कनाड़िया पुलिस के पास वायरल वीडियो पहुंचा है।
मामला कनाड़िया इलाके की भूरी टेकरी का है। यहां एक बिल्ड़ीग में रहने वाली 12 साल की लड़की को रितीक नाम का युवक बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। रात में परिवार के लोग थाने पहुंचे तो पुलिस ने लड़की को ढूंढने की बात कही। अगले दिन परिवार के लोग बायपास पर रितीक को ढूंढते हुए पहुंचे। यहां लड़की उसके पास मिल गई। बाद में उसे परिवार के लोग पकड़कर भूरी टेकरी लेकर आ गए। उसे यहां जूते ओर चप्पल की माला पहनाकर नग्नकर पीटा ओर माफी मंगवाई। बाद में पुलिस के सुपुर्द किया। जहां से मामूली कारवाई कर उसे छोड़ दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने रितीक को वापस हिरासत में लिया है।
बेटी ने बताया था रितीक ले गया 12 साल की लड़की के लापता होने के समय उसका परिवार शादी में गया था। जब पिता घर आए तो छोटी बेटी ने रितीक के साथ ले जाने की बात कही। जिसके बाद परिवार ने उसे ढूंढना शुरू किया।
लड़की की मां ने बताया कि रितीक खजराना की बायपास कॉलोनी में साफ सफाई का काम करता है। पहले वह भूरी टेकरी पर ही रहता था उनकी बेटी से छेड़छाड़ करता था मामले में उन्होंने पहले भी शिकायत की थी।
