इंदौर में लव जेहाद की घटनाओं में इजाफा होता जा रहा है. इसी कड़ी में एक और घटना सामने आई इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में, क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने युवक के खिलाफ लव जिहाद सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज करवाया है. युवक ने छात्रा से कई बार रेप किया जिसके कारण युवती का दो बार गर्भपात भी कराया।
इन्दौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में टीकमगढ़ से एक छात्रा पढ़ाई करने के लिए इंदौर आई थी. इसी दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से एक युवक कबीर से उसकी दोस्ती हो गई. उसके बाद वह उसे अपने साथ उज्जैन ले गया. जहां युवती को अगूंठी पहना कर व गले मे हार डालकर शादी की बात कही. इसके बाद उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर शारिरिक संबंध बनाए. बाद में आरोपी कबीर ने युवती को अजमेर ले जाकर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की. लेकिन इसी दौरान युवती को कबीर के बारे में जानकारी लगी कि उसका नाम शादाब है. पीड़िता का कहना है कि उसने खुद को कैंसर का मरीज बताकर मेरी सहानुभूति लूटी,जैसे ही युवती को पूरे मामले की जानकारी लगी तो उसने कबीर से बातचीत बंद कर दी, कबीर उर्फ शादाब ने उसके कुछ अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए थे. इसके बाद वह वीडियो और फोटो को वायरल करने के धमकी देकर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाने लगा. इसके साथ ही 55 लाख रुपए की डिमांड भी करने लगा था। इसके बाद पीड़िता ने इस पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी, जब शादाब उर्फ कबीर को युवती की अन्य जगह पर सगाई की जानकारी लगी तो उसने तुड़वा दी. वहीं पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि कबीर उर्फ शादाब ने उसके साथ कई बार संबंध बनाए. इस दौरान वह तकरीबन 2 बार प्रेग्नेंट भी हो गई तो उसने उसका गर्भपात भी करवा दिया. लगातार शादाब उर्फ कबीर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बना रहा था. विभिन्न तरह से परेशान कर वह 55 लाख रुपए मांगने पर अड़ा था. परेशान होकर पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की. तिलक नगर थाना प्रभारी मंजू यादव का कहना है कि आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही है।
