इंदौर में फर्जी मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट करने वाली महिला पकड़ाई

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शहर के महिला थाने में एक महिला द्वारा भोपाल निवासी अपने पति के खिलाफ दहेज सहित अप्राकृतिक कृत्य करने का मामला दर्ज करवाया था जिसके बाद पति ने पूरे मामले में पलासिया थाने पर फर्जी मेडिकल रिपोर्ट की शिकायत की थी जांच पर से पुलिस ने महिला के खिलाफ 420 सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है…।

दरअसल इंदौर निवासी एक महिला द्वारा भोपाल निवासी अपने पति पर मारपीट सहित अप्राकृतिक कृत्य कि धाराओं में महिला थाने पर मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर दर्ज कराया गया था जहां महिला ने जांच के दौरान भोपाल में डॉक्टर द्वारा बनाई गई मेडिकल जांच रिपोर्ट पेश की गई थी जिसके आधार पर पुलिस ने प्राकृतिक कृत्य किए जाने का मामला दर्ज किया था। इस मामले में पति द्वारा इंदौर के पलासिया थाना में समस्त दस्तावेज पेश किए गए,जिसमें महिला द्वारा झूठा मेडिकल प्रमाण पत्र देने का हवाला किया गया था जिस पर पुलिस ने जांच की और पाया कि महिला द्वारा पेश किया गया मेडिकल सर्टिफिकेट झूठा है और भोपाल में किसी प्रकार की कोई जांच रिपोर्ट तैयार नहीं की गई है लिहाजा पलासिया पुलिस ने फरियादी पति की शिकायत पर उसकी पत्नी पर दस्तावेजों से छेड़छाड़ और भ्रामक जानकारी देने के आरोप मेंं धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया है और महिला से जाली दस्तावेज बनाने वाले फर्जी डॉक्टर के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है तो वही महिला द्वारा जहां से यह सर्टिफिकेट बनवाया गया था वहां पर भी पूछताछ की जा सकती है

Exit mobile version