इंदौर में प्रति मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में इस मंगलवार को मात्र 30 प्रकरण पुलिस के समक्ष शिकायती आवेदन के रूप में शिकायतकर्ता पहुंचे जिनमें से अधिकांश मामले धोज्ञखाधड़ी सहित गलत प्रकरण दर्ज करने की शिकायतें भी कमिश्नर तक पहुंची है जिसको लेकर पुलिस कमिश्नर ने जांच के आदेश दिए हैं…।
–दरअसल जिस तरह से बगैर जांच पड़ताल के थाना स्तर पर प्रकरण दर्ज किए जा रहे हैं उनकी शिकायतें भी अब पुलिस कमिश्नर तक पहुंच रही हैं और इसी के तहत पुलिस कमिश्नर ने पूरे मामले में जांच के आदेश दिए हैं कि इनकी निरपेक्ष जांच हो और जो प्रकरण दर्ज किए गए हैं उनका निकाल किया जाए इसी के साथ मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में कुल 30 शिकायतें पहुंची हैं जिनमें अधिकांश शिकायतें झूठे प्रकरण और धोखाधड़ी सहित परिवारिक विवाद की सामने आई है जिन को लेकर थाने स्तर पर जांच की बात कही गई है
