–इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा बर्खास्त आरक्षक को गिरफ्तार किया है जो कि उमरिया जिले से लंबे समय से फरार था आरक्षक द्वारा एक व्यापारी के साथ लूट का प्रकरण दर्ज था जहां उमरिया पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में थी आरोपी पर 30000 का इनाम घोषित कर दिया था वहीं आरोपी को इंदौर क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर उमरिया पुलिस को सौंप दिया है।
डीसीपी निमेष अग्रवाल ने बताया कि आरोपी पुष्पेंद्र सिंह बरकडे निवासी शहडोल जो कि लंबे समय से उमरिया में आरक्षक के पद पर पदस्थ था लेकिन विभागीय शिकायत होने के बाद उसे विभाग द्वारा बर्खास्त कर दिया गया था आरोपी ने उमरिया के एक व्यापारी से पिस्टल दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिया था आरोपी पर उमरिया पुलिस ने 30000 का इनाम भी घोषित कर रखा था।
उमरिया पुलिस ने इंदौर क्राइम ब्रांच से संपर्क साधा और उसे पर आरक्षक की सभी जानकारी प्रदान करें जहां पर बर्खास्त आरक्षक पर 30000 का इनाम था उसने वहीं के एक व्यापारी के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था तथा वह लंबे समय में इंदौर में फरारी काट रहा था आरोपी पुष्पेंद्र बरकडे को गिरफ्तार कर इंदौर क्राइम ब्रांच में उमरिया पुलिस को सौंपा है
