इंदौर में बीते दिनों हुए बावड़ी हादसे को शहर अभी भूल भी नहीं पाया है, तो वही शहर के आर्ट एंड कॉमर्स महाविद्यालय में बड़ा हादसा आज होते-होते टल गया। जहां कॉलेज के एक कमरे में परीक्षा देते छात्र पर छज्जे का कुछ हिस्सा भरभरा कर गिर गया।
हालांकि घटना में छात्र का हाथ और चेहरा लहूलुहान हो गया है। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद विद्यार्थी को पुनः परीक्षा का पेपर हल करने के लिए बैठा दिया गया। श्री अटल बिहारी वाजपेई शासकीय कला वाणिज्य महाविद्यालय मैं आज उस वक्त गहमागहमी का माहौल बन गया जब b.a. फाइनल की परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों के ऊपर छज्जे का कुछ हिस्सा यकायक गिर गया, घटना के दौरान एक विद्यार्थी की घायल होने की सूचना सामने आई है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अनूप व्यास की मानें तो करीब 60 वर्ष से अधिक पुराने भवन है लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन को 36 लाख रुपए की राशि भवन के दुरुस्तीकरण के लिए स्वीकृत हुई थी जो कि पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन को राशि प्राप्त हो गई है। किंतु 2 कमरों का दुरुस्तीकरण कार्य होने के बाद काम रोक दिया गया जिसको लेकर कॉलेज प्रशासन द्वारा पत्र के माध्यम से लगातार रिपेयरिंग कार्य के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं प्राचार्य ने घायल विद्यार्थी के इलाज करवाने की बात कही है और भविष्य में ऐसी घटना न हो इसको लेकर व्यवस्था की जाएगी।
