: इंदौर आजाद नगर थाना क्षेत्र में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी का एक और मामला सामने आया है। आरोपियों ने फरियादी को मोटा मुनाफा देने का लालच देकर झांसे में लिया और उसके बाद लाखों रुपए लेकर फरार हो गए। हालांकि मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने धोखाधड़ी की धारा में केस दर्ज कर लिया है। लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में जांच के बाद भारत सरकार अनियमित जमा योजना प्रतिबंध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया जायेगा..
दरअसल इंदौर आजाद नगर थाना पुलिस को फरियादी सीमा धनगर द्वारा शिकायत की गई कि आरोपी चिंकी शेखर सहगल उर्फ सागर द्वारा उन्हें मोटा मुनाफा देने के लालच में फंसा कर लाखों रुपए की चपत लगा दी गई है। आरोपियों द्वारा निवेश के नाम पर फरियादी तेरा लाख से अधिक राशि ले ली गए, शुरुआत में तो उसे कुछ मुनाफा बताकर दे दिया गया, लेकिन कुछ दिन बाद ही आरोपी फरार हो गए। हालांकि आरोपी द्वारा फरियादी को कुछ चेक भी दिए गए, लेकिन वह चेक बाउंस हो चुके है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में जब वरिष्ठ अधिकारियों को इस बात की जानकारी लगी कि क्षेत्र में इस तरह का गिरोह संचालित हो रहा है। जो जनता से निवेश के नाम पर धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम दे रहा है, तो उस पर वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर धाराओं में इजाफा करने के आदेश जारी किया गए है। डीसीपी आदित्य मिश्रा के मुताबिक मामले की गंभीरता को देखते हुए अनियमित जमा योजना प्रतिबंध अधिनियम (बड्स एक्ट) के तहत केस दर्ज किया जायेगा..
