प्रदेश के मुख्यमंत्री के एक आदेश के बाद मध्य प्रदेश के इंदौर में भी निगम द्वारा नियम के विरुद्ध लाउडस्पीकर बजाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने दी आज जानकारी।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की पहली कैबिनेट की बैठक के बाद तहत दिए आदेश के बाद अब इंदौर नगर निगम भी इस मामले में सकरी हो गई है जहां महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि सीएम के निर्देशों के अनुसार और सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के मुताबिक अवांछित रूप से लाउडस्पीकर का उपयोग करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। इंदौर के मेयर पुष्यमित्र भार्गव की माने तो नियम तोड़ने वालों को लेकर निगम हमेशा सख्त रहा है। बतादे की देश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में कई फैसलों के साथ ही अनधिकृत रूप से ध्वनि विस्तारक यंत्र या लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध करने की बात कही है।
