इंदौर में निकली ऐतिहासिक गेर की live झलकिया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
https://timenews.today/img/2023/03/trim.A7901E6E-6C06-4A88-883B-193AB64B2841.mov

इंदौर के सबसे बड़े त्योहारों में से एक रंग पंचमी का त्यौहार आज बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। रंगपंचमी पर तीन साल बाद इंदौर में फिर चार गेर और एक फाग यात्रा आज निकल रही है। आज इंदौर का आसमान सतरंगी नजर आ रहा है। इंदौर के साथ-साथ देश भर के लोगों को आज के दिन यानी रंग पंचमी का बेसब्री से इंतजार रहता है।

https://timenews.today/img/2023/03/trim.DE6C8377-1C6E-464D-8646-1C9977B92875.mov

दरअसल युवाओं की टोली अपनी गाड़ियों पर मित्रोंं के साथ राजवाड़ा की गेर में शामिल होने के लिए निकल पड़ीं। कॉलोनियों और गली-मोहल्लों में लोग एक-दूसरे को रंग लगा रहे हैं, वहीं सुबह से ही राजवाड़ा पर बड़ी संख्या में हुरियारों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस बार इंदौर में रंगपंचमी पर निकलने वाली गेर बहुत मायने में खास है। वहीं शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने भी रंग पंचमी का आनंद उठाया

https://timenews.today/img/2023/03/trim.6ADAD13D-DBCC-4201-99AB-5345D349D99E.mov
blob:https://timenews.today/d01d9e85-f211-4c2e-9746-ecf6018cde88
Exit mobile version