इंदौर में नाबालिग बच्चे को था साड़ी पहनने का शौक, लोगों ने ताने मारे तो दे दी जान

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में लड़की की तरह रहने शौक के कारण एक युवक ने रोते हुए अपने प्राण त्याग दिए, लेकिन मौत के बाद पुलिस हैरान है, कि युवक की मौत का असल कारण आखिर क्या है.. क्योंकि ना ही युवक ने आत्महत्या की है, और ना ही पुलिस को युवक के शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान मिले है जिससे हटाया की आशंका व्यक्त की जा सकें.. जिसके कारण पुलिस के लिए यह केस और ज्यादा पेचीदा हो चुका है..

इंदौर में एक नाबालिग युवक की मौत ने पुलिस को हैरान कर दिया है। दरअसल युवक की मौत का कारण अज्ञात है युवक के शरीर पर ना ही किसी चोट के निशान है और ना ही जांच में आत्महत्या की बात सामने आई है जिसके कारण पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है लेकिन परिजनों ने बताया कि युवक को लड़की बनकर रहने का शौक था और इसी शौक के कारण वह अक्सर लड़कियों की तरह मेकअप और कपड़े पहन कर घर से निकल जाया करता था लेकिन सामाजिक दृष्टि से किसी लड़के को लड़की बनता देख समाज अलग नजरिए से देखता है जिसके कारण परिजनों को काफी लज्जित होना पड़ता था संभवत इसीलिए युवक ने कई बार आत्महत्या करने का प्रयास किया और इसी के चलते पिता उसे गांव से इंदौर बाणगंगा क्षेत्र में कुछ दिन के लिए ले आए लेकिन उन्हें नहीं पता था कि यहां आने के बाद युवक की मौत हो जाएगी मृतक का नाम अक्षय बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवक की मौत के पहले वह किसी से फोन पर बात करते हुए रो रहा था और उसके पास से मेकअप का सामान भी मिला है, हालांकि मौत का कारण अब भी अज्ञात ही है।

Exit mobile version