इंदौर में नाबालिग ने स्कूल में बताई ज्यादती की बात, सौतेला पिता गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मां की गैरमौजूदगी में सौतेले पिता ने किया था दुष्कर्म, किसी को बताने पर दी थी जान से मारने की धमकी।
इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर उसके सौतेला पिता को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने किशोरी को धमकाया था कि घटना के बारे में किसी को बताया तो मां-बेटी को मार डालेगा। किशोरी ने स्कूल में रोते हुए घटना बताई और मामला थाने पहुंच गया।

टीआइ इंद्रेश त्रिपाठी के मुताबिक, आजाद नगर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने 51 वर्षीय व्यक्ति से दूसरी शादी कर ली थी। महिला की अनुपस्थिति में आरोपित ने 15 वर्षीय बेटी के साथ किचन में दुष्कर्म किया। उसने धमकाया कि इस घटना के संबंध में किसी को भी बताया तो दोनों को जान से खत्म कर देगा। परेशान बच्ची ने स्कूल में इस घटना का जिक्र किया तो मंगलवार को मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने बच्ची से विस्तृत जानकारी ली और देर रात केस दर्ज कर आरोपित पिता को हिरासत में ले लिया।

Exit mobile version