इंदौर शहर आर्थिक राजधानी के साथ ही अपराधिक राजधानी भी बनता हुआ नजर आ रहा है और इसी के तहत बढ़ती ठंड और गिरते तापमान के बीच शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चोरी की वारदात लगातार बढ़ती हुई नजर आ रही है नकाबपोश बदमाश की तस्वीर और हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई..
इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के वेंकटेश विहार के रहने वाले ऋतिक महेश्वरी द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई कि वह माहेश्वरी मोबाइल एंड कंप्यूटर सॉल्यूशन नामक दुकान संचालित करते हैं और बीती रात को दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे सुबह उनको मकान मालिक का फोन आया कि उनकी दुकान का ताला टूटा हुआ है और सामान चोरी हो गया है जिसके बाद तुरंत वह दुकान पर पहुंचे और पूरे मामले में पुलिस को सूचना दी जिस पर से पुलिस ने तीन लैपटॉप दो मोबाइल एक टेब सहित अन्य सामान और नगदी चोर द्वारा चुराकर ले गए सीसीटीवी कैमरे में उनकी हरकत कैद हुई है जिसके आधार पर अब पुलिस उनके तलाश में जुटी हुई है ।
