इंदौर में मामूली विवाद और कहासुनी के चलते लगातर विवादित मामले सामने आ रहे है इसी के तहत दोस्त ने दोस्त के घर के बाहर खड़े होकर आवाज लगाई थी और फिर घर के बाहर हो गया जमकर विवाद जिसमे एक युवक सहित अन्य दो युवक घायल हो गए हैं.
इंदौर के एडिशनल डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा का कहना है कि पूरे मामले में संज्ञान ले लिया गया है तो वहीं घटना अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के रिवेन्यू नगर की है नाबालिक दसवीं का छात्र है 16 वर्षीय युवक के कहे अनुसार हत्या का प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है बताया जा रहा है कि नाबालिक युवक हमेशा की तरह अपने अन्य दोस्तों के बुलावे पर खाना खाने के बाद टहलते थे और बीती रात को भी इसी तरह वह उसके दोस्तों द्वारा आवाज लगाई गई और फिर घायल युवक अपने दोस्तों के बुलावे पर घर से बाहर निकल गया जहां कुछ लोग खड़े हुए थे तभी अचानक से आरोपी पक्ष से कुछ कहा सुनी हो गई थी और फिर देखते ही देखते विवाद बढ़ गया इसके बाद कुछ अज्ञात युवकों द्वारा धारदार हथियार से हमला कर नाबालिक युवक पर तीन वार कर दिए गए जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है तो वहीं पुलिस ने पूरे मामले में नाबालिक युवक के कहे अनुसार हत्या का प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ता शुरू कर दिए तो वही अन्य दो युवक भी इस विवाद की चपेट में आ गए और वह भी घायल हो गए जिनका पुलिस द्वारा मेडिकल चेकअप करवाया जा रहा है पूरी घटनाक्रम में एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें साफ तौर पर नजर आ रहा है कि 5 से 7 युवक आपस में बात कर रहे हैं तो वही एक अन्य युवक मोटरसाइकिल से आकर खड़ा होता है और अचानक से मारपीट शुरू कर देता है और देखते ही देखते अन्य युवकों में भी जमकर मारपीट शुरू हो जाती है फिलहाल पुलिस फरार चल रहे अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है
