इंदौर में दोस्त के साथ युवती से मुलाकात करने पहुंचे युवक की भीड़ ने की जमकर पिटाई

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में एक युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है पूरे मामले को लेकर पुलिस ने युवक पर 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई को अंजाम दिया है तो वहीं बताया गया है कि युवक अपने दोस्त के साथ एक युति से मुलाकात करने के लिए पहुंचा था जिसके बाद उसकी जमकर पिटाई हो गई…।

दरअसल मामला अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के वैशाली नगर का है जहां पर कनाडा क्षेत्र के रहने वाले एक युवक अपनी युवती मित्र से मुलाकात करने के लिए वैशाली नगर अपने दोस्त के साथ पहुंचा था लेकिन युवती के परिजन भी वहां पर पहुंच गए और फिर एक युवक को पकड़ लिया गया जिसके बाद उसकी अर्धनंग कर जमकर पिटाई कर दी गई बताया जा रहा है कि युवक जी अपने दोस्त के साथ यहां आया था वह दोस्त उसे छोड़कर मौके से भाग गया लेकिन वह जिस दोस्त के साथ आया था वह दोस्त पकड़ा गया फिलहाल पूरे घटनाक्रम के बाद भीड़ द्वारा युवक को पड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया पुलिस ने पूरे मामले में युवक के खिलाफ 151 की धारा के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है बताया जा रहा है कि युवक छात्रा है वह पढ़ाई लिखाई करता है लेकिन वह अपने दोस्त के बहकावे में आकर दो पहिया वाहन पर बैठकर आ गया था फिलहाल पुलिस पूरे मामले में यदि युवती द्वारा किसी तरह की कोई शिकायत की जाती तो और भी कार्रवाई की बात कह रही है

Exit mobile version