इंदौर जिले के 12वीं उत्तीर्ण दिव्यांगजनों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिये नि:शुल्क कोचिंग सुविधा प्रदान की जायेगी। सामाजिक न्याय विभाग की संयुक्त संचालक सुचिता बेक तिर्की ने बताया कि इंदौर जिले के 12वी उत्तीर्ण दिव्यांग [दृष्टिबाधित, श्रवण बाधित, अस्थि बाधित] को बैंकिंग, रेल्वे, एलआईसी, पीएससी प्री, एसएससी आदि की नि:शुल्क तैयारी करवाई जायेगी। कोचिंग करने के इच्छुक दिव्यांगजन लिंक https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSfE3mM6SGuy3Q7vx31lHfnME8KMZOP8G7ilncZlaJSkgLDWDA/viewform?usp=pp_url पर जाकर अपना आवेदन भर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 सितंबर 2023 है। 15 सितम्बर से कोचिंग प्रारंभ होगी। कोचिंग की समयावधि 6 माह है। अधिक जानकारी के लिए सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के दूरभाष नंबर 0731-2367214 पर संपर्क किया जा सकता है।
इंदौर हेल्प सर्विस से जुड़ें
इंदौर की जरूरी जानकारियों के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें। यदि लिंक से जुड़ने में कोई परेशानी आ रही है तो हमारे नंबर 9522902253 पर अपना नाम लिखकर व्हाट्सएप कर दें। यह सिर्फ व्हाट्सएप नंबर है किसी भी जानकारी के लिए सिर्फ व्हाट्सएप मैसेज करें। ???
