इंदौर में तापसी पन्नू के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत सनातन धर्म की छवि को ठेस पहुंचाने का लगा आरोप

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के छत्रीपुरा थाने पर फिल्म अभिनेत्री तापसी पन्नू पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग को लेकर एक आवेदन विधायक पुत्र एवं हिंद रक्षक संगठन के संयोजक के द्वारा दिया गया है तो वही पुलिस के द्वारा पूरे ही मामले में जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही गई है।

पूरा ही मामला इंदौर के छत्रीपुरा थाने से संबंधित है छत्रीपुरा थाने पर विधायक मालिनी गौड़ के बेटे एवं हिंद रक्षक संगठन के संयोजक एकलव्य गोंड के द्वारा एक आवेदन दिया गया है जिसमें फिल्म अभिनेत्री तापसी पन्नू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज करने की मांग की गई है वही हिंद रक्षक संगठन के संयोजक एकलव्य गोंड ने अपने आवेदन में लिखा कि पिछले दिनों इंस्टाग्राम के माध्यम से फिल्म अभिनेत्री तापसी पन्नू ने एक फोटो और वीडियो शेयर किया है जिसमें वह माता लक्ष्मी का लॉकेट गले में पहने हुए हैं तो वहीं जिस तरह से उन्होंने कपड़े पहने हुए हैं वह पूरी तरीके से अशोभनीय है जिससे सनातन संस्कृति के साथ ही कई लोगों की भावनाएं आहत हो रही है अतः जिस तरह से उन्होंने माता लक्ष्मी का अपमान किया है उसके चलते फिल्म अभिनेत्री तापसी पन्नू पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज होना चाहिए फिलहाल पूरे ही मामले में छत्रीपुरा पुलिस ने आवेदन के ऊपर जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है और जल्द ही कार्रवाई करने की बात भी कही जा रही है।

Exit mobile version