खजराना थाना, मल्हारगंज थाना क्षेत्र में हादसे, पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन चालकों के खिलाफ दर्ज किया केस।
इंदौर में विभिन्न हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। बायपास पर ट्रक की टक्कर से स्कूटर सवार की मौत हो गई। खजराना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। घटना सोमवार रात बायपास स्थित मॉल के समीप की है। 17 वर्षीय अभिषेक स्कूटर से घर लौट रहा था। तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
कार ने वृद्धा को टक्कर मारी, सिर में चोट लगने से मौत
कंडीलपुरा चौराहे पर 60 वर्षीय उर्मिला गुरुवा को कार ने टक्कर मार दी। सिर में चोट लगने से उर्मिला की मौत हो गई। लोगों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मल्हारगंज थाना पुलिस के मुताबिक, महिला नील कारखाना में काम करती थी। वह कारखाना बंद कर घर लौट रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी।
सिटीबस की टक्कर से महिला की मौत
सिटी बस की टक्कर से घायल वृद्धा की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल महिला का उपचार चल रहा था। एसआइ प्रहलाद खंडाते के मुताबिक, अनूप नगर निवासी मायाबाई भास्करे 2 जुलाई को घायल हुई थी। हनुमान मंदिर से दर्शन कर लौटते वक्त सिटी बस ने टक्कर मार दी थी। मंगलवार सुबह मायाबाई की मौत हो गई।
