इंदौर में जल संकट,खुदी सड़के और ड्रेनेज बनी शहर वासियों की परेशानी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शहर में यकायक गर्मी के बढ़ते पारे के साथ शहर में पीने की पानी की किल्लत और खुदी हुई सड़क ड्रेनेज लाइन के कामकाज आदि से शहर वासियों को हर दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले को लेकर सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि शहर का विस्तार तेजी से हो रहा है और विकास कार्यों के कारण शहर की कई स्थानों पर सड़कें और ड्रेनेज खोदे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अमृत टू स्कीम के अंतर्गत बहुत तेजी से काम किया जा रहा है और यह कार्य जारी भी है इसके अलावा अमृत 3 योजना भी आ रही है जिसमें पानी की नई लाइने बिछाई जाएगी खासकर उन कॉलोनी में जो आउटर एरिया में है या बायपास पर बन रही है। सांसद बोले कि अमृत 2 योजना के अंतर्गत करीब 11 सौ करोड़ रुपए का कार्य हो रहा है जिसमें सेंट्रल गवर्नमेंट स्टेट गवर्नमेंट और निगम मिलकर कार्य कर रहे हैं। सांसद शंकर लालवानी ने इस बात को स्वीकारा कि ड्रेनेज लाइन के रिपेयरिंग कार्य के लिए सड़क खुद ही जाती है लेकिन जो कांट्रेक्टर होता है उसी की जिम्मेदारी होती है कि काम करने के बाद फिर से सड़क को सही कर दे ऐसा नहीं होता है तो कांट्रेक्टर को निर्देशित किया जाता है।

Exit mobile version