इंदौर में जन आक्रोश यात्रा में कांग्रेसी पार्षदों में नारेबाजी को लेकर हुई मारपीट चंदन नगर थाने पर प्रकरण दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा में कांग्रेस से जुड़े दो गुटों में जमकर मारपीट का मामला सामने आया है जिसको लेकर चंदननगर थाने पर मारपीट सहित पोस्टर फाड़ने की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है…।

इंदौर के चंदन नगर एसीपी नीता दंडोतिया द्वारा बताया गया कि क्षेत्र के लोहा वाले गेट पर कांग्रेस के तत्कालीन पार्षद रफीक खान और पूर्व पार्षद साबिर मंसूरी के समर्थकों में जमकर मारपीट हुई थी पहले जब मारपीट हुई तो पुलिस द्वारा दोनों ही वोटो को अलग-अलग कर दिया गया था लेकिन उसके बाद जब जाना क्रॉस यात्रा कुछ आगे बढ़ी तो फिर दोबारा से दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और जमकर मारपीट हुई जिसके बाद चंदन नगर थाने पर रफीक खान जो कि तत्कालीन पार्षद है कांग्रेस की ओर से उनके द्वारा प्रकरण दर्ज कराया गया है तो वहीं दूसरी ओर पूर्व पार्षद साबिर मंसूरी द्वारा भी प्रकरण दर्ज कराया है पुलिस ने पूरे मामले में मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है लेकिन जिस तरह से जन आक्रोश यात्रा में कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में ही लड़ते हुए नजर आ रहे हैं उसको लेकर भाजपा द्वारा कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा पर ही सवाल निशान खड़े किए जा रहे हैं

Exit mobile version