इंदौर में छात्र को वीडियो बनाने से मना किया तो स्वजन ने कर दी शिक्षक की पिटाई

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
  • मारपीट में आंखों में हाथ व पीठ में चोट आई है। बीच-बचाव में आए साथी अमित के साथ भी मारपीट की।

इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र स्थित निजी स्कूल में छात्र को शिक्षक ने मोबाइल से वीडियो बनाने के लिए मना किया तो उसके स्वजन ने स्कूल में आकर शिक्षक की पिटाई कर दी।

पुलिस के मुताबिक फरियादी कुलदीप पटेल ने बताया कि चोइथराम फाउंटेन हायर सेकंडरी स्कूल में शिक्षक हैं। 15 दिसंबर को स्कूल में खो खो मैच चल रहा था। छात्र आयुष मोबाइल से वीडियो बना रहा था। इस पर डांट कर उसे वीडियो बनाने से मना किया।

इस बात को लेकर सोमवार को छात्र पिता लखन और अन्य लोगों के साथ स्कूल आया। छात्र के पिता अपशब्द बोल रहे थे, मना किया को डंडे से मारपीट करने लगे।

मारपीट में आंखों में हाथ व पीठ में चोट आई है। बीच-बचाव में आए साथी अमित के साथ भी मारपीट की। आरोपित जाते-जाते बोले कि अब बेटे को कुछ बोला तो जान से मार दूंगा। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

- Advertisement -
Exit mobile version