- स्कूल से वैन में लाते समय बच्ची के नाजुक अंगों को हाथ लगाता था ड्राइवर। दर्द होने पर बच्ची ने मां को बताई घटना तो हुआ खुलासा।
- तीन दिन पूर्व वैन ड्राइवर ने नाजुक अंगों से हरकत की। बच्ची को दर्द होने पर मां डाक्टर के पास ले गई।
- डाक्टर ने जांच के बाद किसी अनहोनी की बात कही तो मां ने गुड टच-बेड टच के बारे में पूछा तो खुला राज।
- पुलिस को शिकायत के बाद बच्ची का मेडिकल करवाया गया। इसके बाद पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार किया।
स्कूल वैन का ड्राइवर चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास में पकड़ा गया है। आरोपित स्कूल से लेकर आते वक्त बच्ची के नाजुक अंगों को हाथ लगाता था। दर्द होने पर बच्ची ने मां को घटना बताई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
संयोगितागंज एसीपी तुषार सिंह के मुताबिक, बच्ची की उम्र चार साल है। आरोपित का नाम सुमित कश्यप है। सुमित वैन से बच्चों को स्कूल ले जाता और लाता था। जिस बच्ची के साथ हरकत हुई वह दूसरे बस स्टाप पर उतरती थी। सुमित इसका फायदा उठाकर बच्ची से अश्लील हरकत करता था। तीन दिन पूर्व उसने बच्ची के नाजुक अंगों से हरकत की। बच्ची की मां डाक्टर के पास ले गई तो अनहोनी की आशंका जताई। मां (शिक्षिका) ने बच्ची से गुड टच-बैड टच के बारे में पूछा तो उसने चालक की हरकत के बारे में बताया।
पुलिस ने करवाया बच्ची का मेडिकल
गुरुवार रात स्वजन थाने पहुंचे और टीआइ विजय तिवारी को घटना बताई। पुलिस ने रात में ही बच्ची का मेडिकल परीक्षण करवाया और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। टीआइ के मुताबिक, सुमित को जेल भेज दिया है। भंवरकुआं पुलिस ने भी 11 वर्षीय बच्ची के कथनों पर आरोपित नीरज मकवाने के खिलाफ छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
