इंदौर में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, स्कूल वैन का ड्राइवर गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर में 4 साल की बच्ची के साथ स्कूल वैन के ड्राइवर ने ही अश्लील हरकत की जब बच्ची के प्राइवेट पार्ट में दर्द हुआ तो उसने अपनी मां को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी उसके बाद परिजनों ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी, वहीं पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

पूरा मामला इंदौर के संयोगिता गंज थाना क्षेत्र का है संयोगितागंज थाना क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार की चार साल की बच्ची के साथ में स्कूल वैन के ड्राइवर सुमित ने अश्लील हरकत की वही जब बच्ची घर पर पहुंची तो उसके प्राइवेट पार्ट में दर्द हो रहा था इसकी जानकारी उसने अपनी मां को दी और मां को यह भी बताया कि ड्राइवर अंकल ने उसके प्राइवेट पार्ट में हाथ से कुछ किया था जैसे ही पूरे छोटी बच्ची ने पूरे मामले की जानकारी दी तो उसने पूरे मामले की शिकायत संयोगिता गज पुलिस को की और संयोगितागंज पुलिस ने इस पूरे ही मामले में अश्लील हरकत करने वाले वेन चालक सुमित को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है वहीं घटना को लेकर पुलिस के द्वारा बताया जा रहा है कि आरोपी रोजाना बच्ची को और उसके भाई को स्कूल ले जाने के लिए लाना ले जाना करता था और इसी दौरान जब स्कूल से वापस छोड़ने के लिए बच्ची को घर ले जाया जा रहा था तो सुनसान जगह पर स्कूल वैन रोक कर आरोपी ने बच्ची के छोटे भाई को मोबाइल फोन दे दिया और उसके बाद बच्ची के साथ इस तरह की हरकत को अंजाम दिया , वही जब बच्ची के साथ वेन चालक सुमित ने इस तरह की हरकत की तो उसने विरोध भी किया लेकिन उसने बच्ची को डरा धमका दिया और इस तरह की हरकत को अंजाम दिया इसके बाद बच्ची जब दर्द से कराहती हुई और अपने प्राइवेट पार्ट में दर्द से परेशान जब अपने घर पर पहुंची तो उसने अपनी मां को पूरे मामले की जानकारी दी और उसके बाद पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और पुलिस ने तुरंत ही इस पूरे मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया वही बताया जा रहा है कि आरोपी कई बार अन्य बच्चियों के साथ भी इस तरह की हरकत को अंजाम दे चुका है जिसके बारे में पुलिस लगातार पूछताछ करने में जुटी हुई है तो वही स्कूल प्रबंधन से भी पूरे मामले में आरोपी युवक के बारे में जानकारी मांगी जा रही है।

Exit mobile version