इंदौर में चल रहे नाइट कल्चर के खिलाफ शिवसेना इकाई युवासेना ने शहर में चलाया हस्ताक्षर अभियान

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

,देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में चल रहे नाइट कल्चर के खिलाफ शिवसेना इकाई युवासेना ने शहर में जागरूकता अभियान के रूप में सदस्यता अभियान की शुरुआत की जिसमें बढ़-चढ़कर स्वच्छ शहर वासियों ने हिस्सा लिया ,,

देश के अंदर सबसे नंबर वन शहर आज नशे व अवैध गतिविधियों के कारण बदनामी झेल रहा है,
कुछ दिन पहले कलेक्टर ने भी बड़ी बड़ी संख्या में शहर में संचालित हो रहे हैं नशे के कारोबार बार, होटल लाज, पर छापा मार कार्रवाई की थी ,, शिवसेना ने जागरूकता अभियान के माध्यम से युवसेना प्रदेश अध्यक्ष अनुराग सोनार के नेतृत्व में शहर में सदस्यता अभियान चलाया श्री सोनार बताया कि नाइट कल्चर के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से जागरूकता बढ़ाना जरूरी है,, हस्ताक्षर अभियान में स्थानीय माता बहनों व युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया,

इस मुहिम में शिवसेना वरिष्ठ नेता ईश्वर फतरोड ,युवसेना जिला प्रभारी ग्रंथ सौदे ,युवासेना जिला अध्यक्ष कुशाग्र शर्मा युवासेना खेल प्रमुख अंकित मौर्य उपस्थित थे,,

Exit mobile version