- वारदात : चार दिन पूर्व ही रखा था नौकर, सीसीटीवी कैमरे बंद कर चुराया सोना।
- उद्योगपति के घर से उनका नौकर 35 लाख रुपये से ज्यादा का सोना-नकदी लेकर फरार हुआ है।
- पुलिस नौकर की तलाश में जुटी है।
- नौकर को चार दिन पूर्व ही काम पर रखा गया था।
इंदौर। एमजी रोड थाना क्षेत्र में चोरी की सनसनीखेज वारदात हुई है। उद्योगपति के घर से उनका नौकर 35 लाख रुपये से ज्यादा का सोना-नकदी लेकर फरार हुआ है। पुलिस नौकर की तलाश में जुटी है। नौकर को चार दिन पूर्व ही काम पर रखा गया था। घटना के बाद से नौकर का मोबाइल बंद है।
टीआइ विजयसिंह सिसोदिया के अनुसार,
घटना काछी मोहल्ला की है। फरियादी शिवम संतोष बाघेला की शिकायत पर केस दर्ज किया है। शिवम की बाणगंगा थाना क्षेत्र में सांवेर रोड पर फैक्टरी है। शुक्रवार को थाने पहुंचे शिवम ने बताया कि रात को परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। सुबह उठे तो अलमारियों से 3 लाख रुपये नकद और जेवरात गायब थे। घर में काम करने वाला नौकर नरेश कीर भी फरार हो गया था।
