
- शादाब ने नाम बदलकर युवती से दोस्ती की और उसका अश्लील वीडियो बनाया।
19 वर्षीय पीड़िता पर मतांतरण का बना रहा था दबाव।परेशान युवती फांसी लगाने का भी कर चुकी प्रयास।युवती ने घरवालों को बताया तो वह पुलिस के पास पहुंचे।
तुकोगंज थाना क्षेत्र में मुस्लिम युवक अश्लील वीडियो बहुप्रसारित करने की धमकी देकर 19 वर्षीय हिंदू युवती को ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपित युवती के ऊपर मुस्लिम धर्म अपनाने की धमकी देता था। यह घटना जब युवती ने घर पर बताई तो उन्होंने हिंदू संगठन के साथ पहुंचकर पहले आरोपित शादाब की जमकर पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, युवती और आरोपित दोनों अपोलो टावर स्थित आमने-सामने दुकान पर काम करते हैं। युवती ने रिपोर्ट में बताया कि शादाब ने नाम बदलकर युवती से दोस्ती की और उसका अश्लील वीडियो बनाया। इसके बाद वह लंबे समय से युवती के ऊपर दवाब बना रहा था कि मतांतरण नहीं किया तो वीडियो बहुप्रसारित कर दूंगा। वहीं आरोपित से परेशान होकर युवती खुदकुशी का भी प्रयास कर चुकी है। मामले में पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
