इंदौर के बाणगंगा पुलिस को पिछले दिनों सूचना मिली थी कि रेलवे पटरी पर संदिग्ध हालत मे एक युवक का शव कटा हुआ हादसे की जानकारी लगी थी जिस पर से पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की और फैक्ट्री मालिक और उसके लड़के सहित एक अन्य कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है
दरअसल बाणगंगा पुलिस के मुताबिक 3 अगस्त को सूचना के आधार पर रेलवे पटरी के नजदीक से एक संदिग्ध शव बरामद किया गया था जिसके बाद लगातार शिनाख्त के अनुसार मृतक युवक की पहचान प्रदुमन पिता बल्लू पाल जगन्नाथ नगर के रूप में हुई थी शव के पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ था कि मृतक के शरीर पर गर्म प्लास्टिक चिपका हुआ था और फिर लगातार जांच पड़ताल आगे बढ़ाई गई जिसमें पता चला कि मृतक प्रदुमन प्लास्टिक के समान बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता था और फैक्टरी संचालक हरीश चौहान से इस विषय में पूछताछ की गई और क्षेत्र के तमाम सीसीटीवी फुटेज भी खागाले गए थे जिसमें लगातार पड़ताल के बाद फैक्ट्री संचालक हरीश चौहान ने पूरी घटना पुलिस के सामने बयां कर दी बताया गया कि घटना के दिन अचानक से मशीन में प्रेशर अधिक बढ़ने के कारण ब्लास्ट हो गया था और गरम प्लास्टिक मृतक प्रदुमन के शरीर पर लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी जिसकी जानकारी जब फैक्ट्री मालिक हरीश को लगी तो उसने स्वयं के लड़के विवेक चौहान और एक अन्य कर्मचारी गोपाल सिंह को फैक्ट्री पर बुलाया और मृतक प्रदुमन पाल के शव को परियों पर फेंक दिया ताकि घटना ट्रेन से कटने की सामने आए लेकिन एफएसएल टीम और पुलिस द्वारा तमाम जांच पड़ताल के बाद पूरे अंधे कत्ल का खुलासा किया गया है और प्लास्टिक फैक्ट्री संचालक सहित अन्य दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है
