इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव निकले स्वच्छता देखने थूकने वाले पर लगाया दंड

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव खत्म होते ही जनप्रतिनिधियों ने एक बार पुनः मैदान मै उतर आएं है। स्वच्छ शहर इंदौर में एक बार फिर इंदौर महापौर ने स्वच्छता का मोर्चा संभाला है। आचार संहिता के खत्म होते ही दूसरे दिन सुबह-सुबह ही महापौर ने स्वच्छता व्यवस्था को लेकर वार्ड का दौरा किया जिसमें गंदगी करने वालों पर स्पॉट फाइन भी किया गया वहीं इसी दौरान जगह-जगह थूक कर गंदगी फैलाने वाले व्यक्ति पर फाइन भी लगाया और वह फाइन महापौर ने समझाइश के तौर पर स्वयं भरा।

दरहसल विधानसभा का चुनाव ख़त्म होते ही महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने फिर से मोर्चा सम्हाल लिया है और अधिकारियों के साथ तड़के सुबह से ही महापौर ने झोंन दो के पाँच वार्डो का दौरा किया और स्वच्छता व्यवस्था के साथ ही गंदगी करने वालों पर स्पॉट फ़ाइन भी किया ।महापौर ने वार्ड ६९ में दौरे के दौरान सितलामाता बाज़ार में गंदगी करने वाले लोगो पर स्पॉट फ़ाइन किया हालाँकि इसके फ़ाइन के पैसे ख़ुद महापौर ने ही भरें और साथ ही समझाईश दी। वही साँठा बाज़ार में स्तिथ शीतल वस्त्रलय के द्वारा की गई गंदगी को देख कर उन्हें फ़ोन लगा कर समझाईश दी और आगे से गलती करने पर स्पॉट फ़ाइन का भी कहा

Exit mobile version