मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बीआरटीएस हटाने के बाद इंदौर के बीआरटीएस को लेकर भी कई प्रतिक्रिया सामने आ रही है। पुष्यमित्र भार्गव ने बीआरटीएस को लेकर मीडिया के सामने अपनी बात रखी है।
दरअसल यातायात सुधार के लिए भोपाल के बी आर टीएस को हटाने के लिए मंत्रिमंडल में निर्णय लिया गया है तो वहीं इंदौर के बीआरटीएस मार्ग को लेकर समाजसेवी किशोर कोडवानी लंबे समय से कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। जहां भोपाल मैं भी आरटीएस हटाने की खबर के बाद अब इंदौर में भी अलग-अलग तरह से प्रतिक्रिया सामने आ रही है। जहां इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि शहर के बीआरटीएस के लिए यह महत्वपूर्ण है कि देश में नंबर दो पब्लिक ट्रांसपोर्ट को हम बीआरटीएस के माध्यम से चला रहे हैं, जो यह एक गतिशील स्टेप है, जिसमें कुछ अच्छा करने का प्रयास है। यदि उसमें कुछ अच्छे परिणाम आते हैं तो लोगों से सुझाव लेकर उसे पर अध्ययन करके निर्णय लिया जाएंगे।
