भाजपा के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय कवि सत्यनारायण सत्तन अपने बेबाक बयानों से हमेशा से चर्चा में रहते हैं जहां चुनाव के ठीक पहले पूर्व मंत्री दीपक जोशी की पार्टी से मुकरता सामने आने के बाद सत्यनारायण सत्तन ने बीजेपी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के करीबी रहे सत्यनारायण सत्तन का बीते दिनों एक ऑडियो वायरल होने के बाद तो फिर चर्चा में आ गए, भाजपा नेता सदन दीपक जोशी कांग्रेस में जाने को लेकर कहा कि भाजपा को इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा जनता को यदि फर्क पड़ा तो सबको पर पड़ेगा वह बोले कि संबंधों का पारंपरिक विच्छेदीकरण है। भाजपा नेता सत्तन ने इस दौरान पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपई का भी जिक्र किया और कहा की एक वोट से सरकार गिर गई किंतु उन्होंने भ्रष्टाचार को चिमटे से छूना पसंद नहीं किया, तो लेनदेन करके सरकार बचा सकते थे। आपको बताना चाहेंगे कि मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर दलबदल की राजनीति शुरू हो गई है तो वही नेताओं की बयानबाजी और तीखी प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी है।
