इंदौर प्रेस क्लब मे आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष व सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल पत्रकारों से रूबरू हुई

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष व सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल आज प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में पत्रकारों से रूबरू हुई, मीडिया के सवालों के जवाब दिए इस दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल ने 2023 आगामी विधानसभा चुनाव में आम पार्टी के लिए चुनौती जरूर माना है लेकिन उन्होंने उम्मीद भी जताई है कि इस बार प्रदेश में जनता बदलाव करेगी और आम आदमी पार्टी को आशीर्वाद देकर प्रदेश में सरकार बनाएगी।

आप पार्टी प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने कहा कि मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा वहीं प्रदेश में संगठन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि संगठन बन चुका है और आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर इसकी तैयारियों में जुट गए हैं,आप पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा के विधानसभा चुनाव के लिए जून तक प्रत्याशी के नाम आये है एक लिस्ट निकल चुकी है, दूसरी भी जल्द निकलेगी।वही उन्होंने कहा कि mp में 230 विधानसभा से आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी,जिसकी पंजाब और दिल्ली के मॉडल पर कामो को लेकर mp के एक एक घर तक कार्यकर्ता ने इसकी शुरुआत कर दी है,

आम आदमी पार्टी ईमानदारी पार्टी है सत्य की राह पर चल रही है,जनता जागरूक हो गई है75 साल से कांग्रेस भाजपा रही है लेकिन आम जनता आज भी छोटी छोटी समस्या से परेशान है।इस लिए अब तीसरी पार्टी को जनता मौका देगी।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के मंत्री सतेंद्र जैन,मनीष सिसोदिया को जेल में डाला आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि Ed cbi का गलत उपयोग कर,bjp की सरकार दबाव बनाकर काम करती है, रानी अग्रवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्य योजना से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डर रहे हैं और इसी का नतीजा है कि प्रधानमंत्री उन्हें गलत तरीके से फंसा कर कार्यवाही कर उन्हें जेल में डाल रही है वही पंजाब सतपाल को लेकर पूछे सवाल पर रानी अग्रवाल ने कहा कि जल्द सतपाल की गिरफ्तारी होगी।

- Advertisement -
Exit mobile version