इंदौर जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन को लेकर शुरू की गई कार्रवाई के बाद भी खनन माफिया रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। कल रात को खनिज विभाग के अधिकारी जयदीप नामदेव की टीम ने देपालपुर के ग्राम चिकलोड़ा में अवैध खनन करते हुए जेसीबी, डंपर, ट्रक को जब्त करने की कार्रवाई की, जिसमें करोड़ों को पेनल्टी बनेगी। मामला गंभीर देखते हुए खनन माफियाओं ने इसमें दबाव बनाना शुरू कर दिया। जिसके बाद प्रशासन और खनिज विभाग ने इस मामले में कोई भी मदद करने से असमर्थता जता दी।
बताया जा रहा है कि किसी खनन माफिया मकवान द्वारा यह अवैध खनन का काम किया जा रहा है। जब्त वाहन एमपी 09 जीएफ 1241, आरजे 09 जीडी 7441 महेंद्र ठाकुर पिता जसंवत सिंह ठाकुर के नाम पर है। बाकी वाहनों की भी जानकारी निकाली जा रही है। यह वाहन बेटमा थाने में जब्त कराए गए हैं
अब इस मामले में खनिज विभाग द्वारा मौके की जांच कर खदान का हिसाब निकाला जाएगा कि कितना अवैध खनन किया गया है। फिर उसकी बाजार भाव से कीमत निकालकर 20 गुना पेनल्टी भी लगेगी। ऐसे में मामला करोड़ों की पेनल्टी तक जाएगा। इसी को देखते हुए खनन माफिया नेताओं की शरण में चले गए हैं।
