इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में पिछले दिनों विजयनगर थाने पर पदस्थ सब इंस्पेक्टर सुसाइड मामले में पुलिस के हाथ अब तक कोई ठोस कारण नहीं लगा है जिसके चलते पुलिस अब तक जांच में जुटी है वही जल्द ही जांच पूरी करने के लिए बात कही जा रही है दरसल पिछले दिनों मल्हारगंज क्षेत्र की पुलिस लाइन में रहने वाले सब इंस्पेक्टर विकास पाटिल ने अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी घटना के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था पूरे मामले में पुलिस ने मर्ग भी कायम किया था वही पुलिस कमिश्नर का कहना है सब इंस्पेक्टर विकास पाटील अपना काम इमानदारी से करते थे वहीं उन पर किसी तरह का दबाव भी नहीं था परिजन के बयान नहीं हो पाए हैं इस कारण से जांच अभी आगे बढ़ नहीं पा रही है फिलहाल पुलिस पूरा मामले की जांच में जुटी है
