इंदौर मे चोरी का आतंक इस कदर है की आमजन तो ठीक से चोरों के कारण सो भी नही पा रहे तो वही चोर मंदिरों को निशाना बनाते हुए दान पेटी तक नही छोड़ रहे हैं इसी के तहत पुलिस द्वारा आदतन चोरी की वारदात करने वाले 3 चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसके पास चोरी का माल भी बरामद किया है…।
इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र के जनकपुरी कालोनी के प्राचीन श्री भेरू बाबा वा भोलेनाथ जी के मंदिर को चोरों ने निशाना बनाते हुए दो दान पेटियां वा मंदिर का अन्य सामान चोरी कर फरार हुए जिस की शिकायत गंगाराम यादव नामक व्यक्ति द्वारा पुलिस को दर्ज कराई गई थी जिस पर से पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान घूम रहे 3 संधिगत् युवकों को पकड़ कर पूछताछ की गई तो उन्होंने चोरी कबूल करते हुए बताया की दान पेटी से राशि निकालने के बाद पेटियां नाले में फेक दी थी और रूपयो को खर्च कर दिया है फिलहाल पुलिस चोरों से अन्य चोरी के मामले में पूछताछ में जुटी है ताकि शहर की चोरियों का खुलासा किया जा सके…।
