इंदौर पुलिस जनसुनवाई में 44 शिकायत आवेदन पहुंचे पारिवारिक विवाद साइबर फ्रॉड के मामले के लिए पहुंचे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

हर मंगलवार होने वाली पुलिस जनसुनवाई मंगलवार शिकायतों की संख्या में वृद्धि दिखाई दे रही है पुलिस जनसुनवाई में मंगलवार 44 शिकायती आवेदन पहुंचे। सभी मामलों में पुलिस कमिश्नर द्वारा सुनवाई करते हुए, शिकायत कर्ताओं को आश्वस्त किया गया है कि जल्द मामले का निपटान किया जाएगा।

इंदौर शहर में हर मंगलवार पुलिस जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है इंदौर पलासिया स्थित नए कंट्रोल रूम में पुलिस जनसुनवाई के दौरान 44 शिकायती आवेदन पुलिस कमिश्नर के समक्ष पेश हुए पुलिस कमिश्नर के अनुसार सभी मामलों में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं, पुलिस ने बताया कि जनसुनवाई में जमीन की धोखाधड़ी पारिवारिक विवाद की सुनवाई नहीं होने की शिकायतें प्राप्त हुई है अधिकांश मामलों की सुनवाई करते हुए पुलिस कमिश्नर ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि इंदौर शहर में पुलिस संबंधित शिकायतों के मामलों का निपटान करने के पुलिस कमिश्नर द्वारा सभी अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। साथ ही थानों पर फरियादियों की शिकायत पर कार्रवाई नहीं की गई है उनको तुरंत निपटान करने के निर्देश दिए गए है।

Exit mobile version