इंदौर पुलिस का मानवीय रूप… गर्भवती महिला के लिए खोला मोदी का सुरक्षा कवच..!

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर पुलिस ने एक बार फिर मानवीयता का परिचय दिया… दरअसल बड़ा गणपति से राजवाड़ा तक नरेन्द्र मोदी के रोड शो होने के पहले पुलिस ने सड़क के दोनों ओर बेरिकेड्स लगवा रखे थे… इस दौरान खजूरी बाजार की ओर गर्भवती महिला दर्द से कराह रही थी… इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने पहले तो महिला को तीन किलोमीटर घूमकर यहां के सौरभ अस्पताल आने को कहा… वहीं कुर्सी और स्ट्रैकचर से बेरिकेड्स के पास भेजने की बात भी हुई… लेकिन इस मामले को लेकर जब थाना प्रभारी विजय तिवारी ने डीआईजी अमित सिंह से चर्चा की तो उन्होंने महिला के लिए बेरिकेड्स खुलवाने पर सहमति दी… इसके बाद महिला को सकुशल अस्पताल पहुंचाया गया…

Exit mobile version