इंदौर पुलिस कमिश्नर नें एक नई पहल क़ी शुरुआत क़ी है शहर मे नाईट कल्चर के बाद बढ़ते अपराधों को लेकर होटल रेस्टोरेंट और पबो के संचालको के साथ समन्वय बनाकर काम करने क़ी रणनीति बनाई है जिसमे कई तरह क़ी समस्याओ के निवारण और निदान के लिए पुलिस नें सभी के साथ एक बैठक कर कई समझाइशे दी है वही पुलिस द्वारा एक ऑनलाइन लिंक बनाई गई है जिस पर किसी भी व्यक्ति या पीड़ित द्वारा पुलिस को शिकायत क़ी जा सकती है जिसके आधार पर पुलिस द्वारा तुरंत ही कार्रवाई क़ी जायेगी।
इंदौर शहर मे अक्सर देखा गया है क़ी देर रात तक चलने वाले होटल रेस्टोरेंट और पबो पर पुलिस द्वारा किसी भी प्रकार का कोई नियंत्रण और दबाव नहीं रहता है इसी कारण देखा गया है कि कई बार कई जघन्य अपराध और वारदात होती रहती है ऐसे ही वारदातों को कंट्रोल करने के लिए पुलिस कमिश्नर नें अपने अधिकारियो को सभी संचालको के साथ एक समन्वयक बैठक कर कई दिशा निर्देश जारी करवाये गए अगर इसके बाद भी शहर मे संचालको द्वारा इन नियमों का पालन नहीं किया जाता है तो शख्त कार्रवाई क़ी जाने क़ी हिदायत दी है।
इसके साथ ही इंदौर पुलिस नें एक लिंक बनाई है जिसमे शहर के सभी होटल रेस्टोरेंट और पबो को इसमें जोडा है ताकि कभी भी किसी भी तरह क़ी घटना या वारदात के समय पुलिस समय पर पहूचकर इस्थित को अपने नियंत्रण में ले सके हालांकि अब देखना यही है कि देर रात तक शराब परोसने वाले पबो के संचालक कितना नियम और कानून का पालन करते है और अपराधी कितने नियंत्रण में रहते हैं।
