इंदौर पुलिस कमिश्नर की जनसुनवाई, मंगलवार जनसुनवाई में 56 शिकायतें आवेदन पहुंचे,

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में हर मंगलवार जनता का दरबार सजाया जाता है, शहर के थानों से असंतुष्ट शहरवासी अपनी गुहार लगाने पुलिस कमिश्नर तक पहुंचते हैं, इन शिकायतों का आंकड़ा बढ़ता घटता रहता है, हर सप्ताह यह पुलिस जनसुनवाई की जाती है, इस मंगलवार पुलिस जनसुनवाई में 56 शिकायती आवेदन पहुंचे।

मंगलवार पुलिस कमिश्नर के दरबार में 56 शिकायत आवेदन पहुंचे, जिसमें अधिकांश मामले जमीन की धोखाधड़ी, साइबर अपराध और थानों से असंतुष्ट रहवासियों की शिकायत से जुड़े हुए थे, इंदौर पुलिस कमिश्नर द्वारा मामले में तत्काल निराकरण कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए, हालांकि एडिशनल पुलिस कमिश्नर मनीष कपूरिया के मुताबिक अधिकांश पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट वह शिकायत पहुंचती है जो जमीन संबंधी या फौजदारी के मामले से जुड़े होते हैं जिसमें पुलिस को विधिवत जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है।

गौरतलब है कि मंगलवार पुलिस जनसुनवाई में 56 शिकायतें आवेदन पहुंचे जिन्हें तत्काल समाधान के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया है।

Exit mobile version