इंदौर शहर के पुलिस रक्षित केंद्र में पुलिस क्लब के रुप मे नई सौगात पुलिस प्रशासन द्वारा अधिकारियो और पुलिस कर्मियों को दी गई है। यह पूर्ण रूप से स्पोर्ट्स क्लब है। यहां पर नया सिंथेटिक बैडमिंटन कोर्ट, टेबल टेनिस, जिम्नेशियम एवं अन्य स्पोर्ट्स गतिविधियां संचालित होगी। इंदौर शहर के पुलिस कमिश्नर द्वारा आज इसका उद्घाटन किया गया एवं उन्होंने अपने उद्बोधन में पुलिस कर्मियों अधिकारियों को फिट रहने एवं स्पोर्ट्स एक्टिविटी से जुड़े रहने की सलाह दी जिससे कि वह तनाव मुक्त जीवन शैली का लाभ ले सकेंगे। जीवन में अपने तमाम कार्यों के अलावा खेलना और व्यायाम करना कितना जरूरी है इसके लिए भी कमिश्नर ने अपने सभी अधिकारी कर्मचारियों को इस नये स्पोर्ट्स क्लब का रोजाना उपयोग करने की बाते कही है। इस मौके पर पुलिस कमिश्नर मकरंद देउसकर के अलावा उनके मातहत सभी अधिकारी पुलिसकर्मी मौजूद थे।
