इंदौर परदेशीपुरा थाना क्षेत्र मे युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने किया दुष्कर्म

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर परदेशीपुरा थाना क्षेत्र निवासी युवती द्वारा अपने साथी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज करवाया गया है। युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी से उसकी दोस्ती कुछ माह पहले एक भजन संध्या कार्यक्रम के दौरान हुई थी, तभी से वह दोनों साथ रहने लगे थे, आरोपी भजन मंडली में संगीत बजता है।

परदेशीपुरा थाना प्रभारी पंकज द्विवेदी के मुताबिक नंदा नगर निवासी आरोपी कमलेश बुंदेला कई वर्षों से भजन मंडली में संगीत बजाने का काम करता है। वही इलाके की युवती से उसका कुछ दिन पहले संपर्क हुआ था, युवती मे भजन संध्या में मुलाकात हुई ही, आरोपी ने युवती को अपने जाल में फंसा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता को आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई महीनों तक साथ में रखा लेकिन जब भी युवती आरोपी से शादी करने के लिए दबाव बनाती तो आरोपी उसके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देता है। जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस को शिकायत के बाद दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Exit mobile version