आज दिनांक 23 सितंबर शनिवार को इंदौर नगर निगम के संपत्ति क्रेताऔ का प्रतिनिधि मंडल राजेश जी अग्रवाल वरिष्ठ भा ज पा नेता की पहल पर महासंघ अध्यक्ष महेश दम्मानी के नेतृत्व में महापौर पुष्यमित्र भार्गव से मिला
संघ के प्रतिनिधि मंडल ने महापौर से कहा कि निगम के लगभग 3 से 4 हजार संपत्ति क्रेता हैँ जिनसे लगभग एक लाख लोग प्रभावित होते हैं अतः निगम संपत्ति क्रेताओ के साथ निम्न विसंगतियों से मुक्ति दिलाने का कष्ट करे
निगम ने संपत्तियों को निश्चित शर्तों के अधीन संपत्तियां आवंटित की थीं जो खुली निविदा द्वारा आवंटित की गयी थी
इस आधार पर ही प्रीमियम का प्रस्ताव माँगा गया था जिसमें प्रीमियम के अतिरिक्त मासिक शुल्क 2 रुपये प्रति वर्ग फुट रहेगा व जिसमें हर 5 वर्ष में 25 % वृद्धि की जा सकेगी
प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि कुछ समय से 2 रुपये के स्थान पर 10 रुपये की दर से गणना करते हुए बिल जारी किये गये जो कि विधि विरुद्ध है
साथ ही चर्चा के दौरान प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि जो विसंगति की जा रही है वह सम्भवतः एक राजपत्र के गलत आधार को लेकर की जा रही है जिसमें प्रावधान भविष्य में संपत्ति आवंटन प्रक्रिया के लिए नीति निर्धारण के लिए है न कि पूर्व से आवंटित संपत्तियों के लिए है
प्रतिनिधि मंडल ने यह भी कहा कि जब निगम ने संपत्तियां आवंटित की हैं वह तत्समय लागू नियम व कानून के अंतर्गत है जो क्रेता व निगम के मध्य किये गये अनुबंध के आधार पर हैं जिसमें किसी भी पक्ष को बदलाव का अधिकार नहीं है
अंत में प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि महोदय कृपया इस त्रुटि को अविलंब सुधारने के निर्देश देने का कष्ट करें जिससे वर्तमान त्यौहार के समय बड़ी संख्या में परिवारों में घबराहट का वातावरण बना हुआ है अतः कृपया शीघ्र ही समस्या का हल कर बड़ी संख्या में परिवारों को राहत दे कर दिवाली मनवाने का अवसर दें
महापौर श्री भार्गव ने पूरी बात को गम्भीरता से सुना और कहा कि निगम की ओर से किसी भी प्रकार की गैर विधि कार्यवाही नहीं की जायेगी और विश्वास दिलाया कि वे शीघ्र ही नियमों के अनुसार बिल जारी करने का निर्देश देवेंगे
साथ ही प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि निगम के कर्मचारी बीना जानकारी के व मांग पत्र व सूचना के दुकानों पर ताला बंदी न करें
प्रतिनिधि मंडल ने निगम के आर्थिक हितों की पूर्ति के लिए संस्था की ओर से पूर्ण सहयोग किया जायेगा अतः जिस भी मार्केट अथवा दुकान का शुल्क बाकी है और निगम के अधिकारियों के साथ समन्वय कर, ऐसे सभी देयता की वसूली संस्था कराएगी, अतः निगम के अधिकारियों के साथ संस्था के अध्यक्ष श्री महेश दम्मानी समन्वय कर वसूली करवायेंगे
उक्त प्रतिनिधि मंडल में श्रीमती कंचन
गिदवानी पार्षद संध्या यादव, राजेश अग्रवाल, ……
महासंघ से गोपाल घनोतिया रवि ठाकुर भी शामिल थे
अंत में राजेश जी अग्रवाल ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव का आभार व्यक्त किया
