इंदौर नगर निगम के ग्रीन बॉण्ड को मिला अच्छा प्रतिसाद 2.30 घंटे के अंदर ही हुए ओवर सब्सक्रिप्शन

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

आज इंदौर निगम का ग्रीन बॉन्ड पब्लिक इश्यू जारी होना था,वह हुआ है…हम लोगों 3 घंटे में देखा है कि इसका प्रतिसाद बेहद सकारात्मक आया है..बॉन्ड ओवर सब्सक्रिप्शन में जा चुका है और 300 करोड़ के आसपास का आंकड़ा सामने आया है.. लगातार चाहे कॉर्पोरेट हो या रिटेल हो,सभी से अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है..
निगम आई प्रतिमा पालने ने बताया कि नगर निगम इंदौर द्वारा नगरीय निकाय में वित्तीय नवाचार करते हुए, जलूद जिला खरगोन में रूपये 240 करोड से 60 मेगावाट का सौर उर्जा संयंत्र लगाने के लिये 244 करोड रूपये के आज सुबह 10.30 बजे से ग्रीन बॉण्ड इश्शु किये गये थे।

आपको बता दें कि इंदौर ग्रीन बॉन्ड का पब्लिक इशु जारी करने वाला इंदोर देश का पहला शहर है, जिसमें ग्रीन बॉन्ड के माध्यम से स्मार्ट इन्वेस्टमेंट किया जा सकता है, इस ब्रान्ड का मुल्य राशि रूपये 1 हजार प्रति बॉन्ड है, जिसमें इफैक्टिव कूपन रेट 8.25 प्रतिशत ओर प्रभावी वार्षिक दर 8.41 प्रतिशत है, जिसको एए प्लस व एए की रेटिंग प्राप्त बॉन्ड है, यह ग्रीन बॉन्ड दिनांक 10 फरवरी 2023 से पब्लिक के लिये जारी किये थे, जिसकी बॉन्ड को बंद करने का समय 14 फरवरी 2023 तय की गई थी, लेकिन इंदौर नगर निगम द्वारा ग्रीन बॉण्ड जारी करते ही मात्र 2.30 घंटे में ग्रीन इशु ओव्हर सब्क्राईस हो गये। हालांकि अभी 3 दिन ओर बॉन्ड खुला रहेगा।

Exit mobile version