- नगर निगम के अमले ने बड़ी कार्यवाही करते हुए वार्ड क्रमांक 55 ऊषागंज छावनी में निगम की बड़ी कार्रवाई की।
इंदौर। शहर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव के निर्देश के बाद नगर निगम के अमले ने बड़ी कार्यवाही करते हुए वार्ड क्रमांक 55 ऊषागंज छावनी में निगम की बड़ी कार्रवाई की।
कार्यवाही के तहत क्षेत्र की शासकीय जमीन पर अतिक्रमण कर धर्मस्थल बनाए जाने की तैयारी की जा रही थी, जिसके बाद क्षेत्रिय जनप्रतिनिधियों के द्वारा मामला महापौर के संज्ञान में लाने के बाद कार्यवाही के निर्देश दिया। इसके बाद सरकारी बगीचे की जमीन पर जमा किया गया भंगार और सामान भी जब्त किया। नगर निगम अमले ने यहां से करीब एक ट्रक भरकर सामान जब्त किया। साथ ही अवैध रूप से बन रहे अतिक्रमण को हटाया गया।
